2026 ਚ ਹੋਣ ਵਾਲਿਆਂ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੇ ਇਲੈਕਸ਼ਨ ਆਪ ਜੀ ਕਿਸ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਮੌਕਾ ਦੇਣਾ ਚਾਹੋਂਗੇ

View Results

Loading ... Loading ...

*पठानकोट वार्ड नंबर 26 का मुकाबला हुआ रोचक*

*पठानकोट वार्ड नंबर 26 का मुकाबला हुआ रोचक*

 

*आम आदमी पार्टी नहीं उतार सकी अपना उम्मीदवार*

 

*नगर निगम पठानकोट* 24 मई का चुनाव अपनी चरम सीमा पर है और कल शाम 5:00 बजे 50 बार्डो के लिए चुनाव प्रचार थम गया है । सभी वार्डों में अलग-अलग पार्टी के उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत के दावे ठोक रहे हैं। पठानकोट के अधिकांश बॉर्डर में 4 से 5 उम्मीदवार मैदान में है किंतु वार्ड नंबर 26 की स्थिति कुछ अलग ही है। यह वार्ड बैकवर्ड क्लास के लिए रिजर्व रखी गई है दिलचस्प बात यहां पर यह है कि पिछले साढ़े चार साल से पंजाब की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी इस वार्ड में अपना उम्मीदवार खड़ा ही नहीं कर पाई है। वहीं दूसरी तरफ अकाली दल के साथ-साथ कोई आजाद उम्मीदवार भी इस वार्ड में चुनाव मैदान में नहीं है। जिसके कारण वार्ड नंबर 26 में सीधा-सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के उम्मीदवार के बीच में है। यहां पर कांग्रेस ने विनोद रामगढ़िया और भारतीय जनता पार्टी ने उमेश हंसराज को अपना उम्मीदवार बनाया है। दोनों पार्टियों के उम्मीदवार राजनीति में नए हैं और युवा है।

                    दूसरी ओर वार्ड नंबर 26 के अधिकांश वोटरों हरजिंदर सिंह, प्रदीप कुमार, जुगल चौहान, राकेश कुमार, अनीता मीणा, टीना, आदि का कहना है कि वार्ड में पीने वाले पानी की समस्या, सीवरेज जाम, के साथ-साथ नगर निगम पठानकोट द्वारा तुड़ी वाले चौक में लगाया गया कूड़े का डंप एक विकराल समस्या है। वार्ड वासियों ने बताया कि लगभग 50 साल पहले वार्ड में पीने वाले पानी की मेन पाइपें डाली गई थी उसके बाद किसी भी पार्टी ने पानी की पाइपों को बदला नहीं है जिसके कारण अधिकांश घरों में गंदा पानी आता है और ना ही निगम द्वारा पीने के पानी का कोई बोर उपलब्ध करवाया गया है। गर्मियों के दिनों में यह समस्या और भी विकराल रूप धारण कर जाती है। वार्ड वासियों ने कहा कि जो भी उम्मीदवार जीत कर आता है पल के आधार पर पानी का बर तथा पीने वाले पानी की पाइपों को बदलने का काम अवश्य करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Scroll to Top